Delhi Crime: शाहीन बाग इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म, 5 लाख रूपये भी ठगे

शाहीन बाग इलाके में एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर, एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है

राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर, एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने युवती का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे 5 लाख रूपये भी ठग लिए। वहीँ मामले की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली की शाहीन बाग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय पीड़िता अपने घरवालों के साथ दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी फैज़ान से उसकी दोस्ती इंटरनेट मीडिया पर हुई थी।

जिसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे, इसी बीच एक दिन आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

सूत्रों के अनुसार, इस वीडियो का इस्तेमाल करके आरोपी ने पीड़ित युवती का कई बार शोषण किया और उससे 5 लाख रूपये भी ठग लिए।

इसके अलावा पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने ज़बरदस्ती गर्भपात भी कराया। ग़ौरतलब है कि आरोपी युवक की लगातार मांग से परेशान होकर युवती ने मामले की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

बहरहाल, शाहीन बाग थाना पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद, केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Delhi Crime: कपिल भतीजा गैंग के 4 मेंबर गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!