Delhi Crime: युवक ने एकतरफ़ा प्यार में युवती को मारी गोली, खुद भी किया सुसाइड

Delhi Crime: दिल्ली के मुंडका इलाके में एक युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद भी सीने में गोली मारकर खुदखुशी कर ली

Delhi Crime: दिल्ली के मुंडका इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहाँ एक युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद भी सीने में गोली मारकर खुदखुशी कर ली।

आपको बता दें कि युवती के पैर में गोली लगी है और शुरुआती छानबीन में पता चला है कि युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था और लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो जाने की वजह से नाराज था।

करीब सवा तीन बजे पुलिस को इस वारदात के बारे में सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस के पहुँचने से पहले ही महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा चुका था।

पुलिस को वारदात वाली जगह पर खून से लथपत एक युवक भी मिला। पुलिस उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक का नाम विक्की था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: पुलिस ने एक महिला के क़त्ल के मामले में ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!