Delhi Crime: चिढ़ाने से मना करने पर युवक की आंख फोड़ी, दिखाई देना हुआ बंद
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में चिढ़ाने की बात से मना करने पर नाबालिग ने बीयर की बोतल से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में चिढ़ाने की बात से मना करने पर नाबालिग ने बीयर की बोतल से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख पैर काफी चोट आयी। पीड़ित की शिनाख्त सज्जन कुमार से हुई। उसका एम्स में इलाज हो रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उस आरोपी को भी पकड़ लिया, उसे पाबंद कर रिहा कर दिया।
सज्जन कुमार (18) अपने घरवालो के साथ समालखा गांव का निवासी था। वह आठवीं कक्षा के छात्र है। उनके पिता मंतोष कुमार मजदूरी का कार्य करते थे। सज्जन के पिता ने कहा कि 21 अप्रैल की रात को उसका लड़का होटल से खाना खाकर घर की तरफ आ रहा था। घर के पास में रहने वाला एक नाबालिग गली में खड़ा हुआ था। वह हमेशा सज्जन को चिढ़ाता था। आरोपी उसको फिर देख चिढ़ाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पास में पड़ी हुई बीयर की बोतल से हमला कर दिया। पीड़ित ने हाथ से रोकने का भी प्रयास किया, पर टूटी बोतल का कांच का टुकड़ा आंख में घुस गया।
जिसके बाद से उसे दिखाई देना बंद हो गया। वह उसी वक्त वहां से भागकर घर आया और उन्हें घटना के बारे में पूरी जानकारी दी उसे लेकर अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे एम्स जाने को कहा। घरवालों ने इस हादसे की शिकायत पुलिस से की। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी नाबालिग है।









