Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के आदर्श नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आदर्श नगर क्षेत्र में 20 साल के युवक की बीच सड़क पर चाकू घोप कर हत्या कर दी गई

दिल्ली के आदर्श नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दें कि आदर्श नगर क्षेत्र में 20 साल के युवक की बीच सड़क पर चाकू घोप कर हत्या कर दी गई। जानकरी के मुताबिक मृतक अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से यहाँ आया था और लालबाग़ में किराये के माकन में रहता था।

आपको बता दे कि इस वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जाँच शुरू कर दी है मृतक का नाम साबिर बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक आरोपी ने साबिर के सीने में चाकू मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए और मृतक के परिवार ने बताया की साबिर बहुत सीधा-साधा था और उसकी किसी की दुश्मनी भी नहीं थी।

इस वारदात के बाद आदर्श नगर की पुलिस टीम जहांगीरपुरी, एडिशनल डीसीपी,  डीसीपी नॉर्थ वेस्ट उषा रंग नानी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की फ़िलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: इस शहर में बदले नियम, कैब वालों ने राइड कैंसिल की तो लगेगा 500 जुर्माना

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!