दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फेक अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश

वेस्ट दिल्ली के फ़तेह नगर इलाके में अंतर्राष्ट्रीय फेक कॉल सेंटर पर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मारा छापा, 65 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय फेक कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश। फेक कॉल सेंटर के ज़रिए अमेरिका के नागरिकों को लूटा जाता था। कॉल सेंटर में काम कर रहे लोग FBI (एफबीआई) के साथ अन्य अमेरिकी संस्थाओं के झूठे अधिकारी बनकर अमेरिकी लोगों को डरा कर लूटा करते थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच द्वारा 2 मालिकों सहित कुल 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

कॉल सेंटर से गिरफ्तार हुए लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक है। फ़तेह नगर में फेक कॉल सेंटर की जानकारी दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को मिली थी। उसके बाद टीम ने वहां पर छापा मारा और वहां काम कर रहे लोगो को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि ILD ( वीईआईपी कॉलिंग क़ानूनी अंतराष्ट्रीय दूरी) गेटवे नियम को एक तरफ कर सरकार को ठगा जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी नागरिको को टारगेट करने के लिए यह लोग पहले रोबो कॉल किया करते थे और इस रोबो कॉल की सहायता से उन्हें फ़र्ज़ी कॉल सेंटर में बैठे लोगों से बात कराई जाती थी। फिर यह फ़र्ज़ी कॉल सेंटर के कर्मचारी अपने आप को सीमा सुरक्षा विभाग, अमेरिकी सीमा शुल्क,  FBI (एफबीआई) के साथ अन्य सरकारी संस्थाओं का अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों से बात किया करते थे और उनको अपने चंगुल में फसाकर लूटा करते थे।

Tax Partner

कॉल सेंटर में से 2 लैपटॉप. 58 कंप्यूटर, 1 इंटरनेट राऊटर , 11 मोबाइल फ़ोन, वीओआईपी कॉलिंग डायलर, टेलीकम्यूनिकेशन सॉफ्टवेयर, 1अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन स्विच के साथ काफी सारा डाटा भी बरामद किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है क़ि कॉल सेंटर में बैठे लोग पहले बैठकर स्क्रिप्ट तैयार करते थे और फिर अमेरिकी नागरिकों से बात करते थे। दिल्ली पुलिस इस केस की जांच- पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े: दिल्ली हरियाणा के सबसे बड़े गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!