फिर शर्मसार हुई दिल्ली, विदेशी महिला को बेहोश कर किया गैंगरेप, ऑटो ड्राइवर ने किया ‘अगवा’

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई। दरअसल, दिल्ली में एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई। दरअसल, दिल्ली में एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि म्यांमार की निवासी महिला के साथ 4 लोगों ने मिलकर रेप किया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक ऑटो ड्राइवर ने महिला के मुँह बांध कर पहले किडनैप किया और फिर बेहोश कर सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला भारत में शरणार्थी के तौर पर रहती है। यह मामला 23 फरवरी का है। उसके बाद महिला को होश आया तो उसने अपने आप को एक कमरे में पाया, जहां परऑटो ड्राइवर के साथ उसके चार बाकि साथी भी मौजूद थे, जिसके बाद उन चारों ने पूरी रात उसके साथ रेप किया।
पुलिस में इस मामले पर दर्ज शिकायत के अनुसार, दुष्कर्म करने के चलते पीड़िता से मारपीट और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में उन चारों आरोपियों ने महिला को एक कार में बैठाकर किसी सुनसान जगह पर छोड़ दिया। हालांकि, उसी वक्त दो अन्य सिख ने उस पीड़ित महिला को अकेले देखकर उसकी मदद भी की और इतना ही नहीं वह उसको अपने घर में लेकर आए और उसे भोजन कराया।
Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!