दिल्ली : नजफगढ़ में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर परिवार ने किये बड़े ख़ुलासे

बीजेपी नेता अमित शौकीन का बेरहमी से हुआ क़त्ल, उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर हुई मौत

दिल्ली के नजफगढ़, दिचाऊं कलां में रहने वाले बीजेपी नेता अमित शौकीन (Amit Shaukeen) की 15 सितम्बर को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आरोपियों ने उनकी कार को ओवरटेक कर के उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

आपके बता दें, कि हमलावरों ने उन्हें 1 दर्जन से भी ज़्यादा गोलियां मारी जिनमे से 10 उनके सिर में लगी। जानकारी के मुताबिक पीड़ित के साथ कार में उनके 2 दोस्त भी बैठे थे।

हालाँकि मौका पा कर दोनों दोस्त अपनी जान बचाने के लिए कार से भाग निकलें। लेकिन अमित को भागने का मौका नहीं मिल पाया। अमित के दोस्त कुछ देर बाद वापिस आए और अमित को लेकर अस्पताल गए लेकिन अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

बहरहाल, इस पूरी घटना पर घरवालों का कहना है, कि यह मर्डर एक सोची समझी साज़िश है जिसे प्रॉपर्टी की वजह से अंजाम दिया गया है, और अब उन बदमाशों का अगला टारगेट अमित का छोटा भाई दीपक (Deepak Shaukeen) शौकीन है।

साथ ही उनके पूरे परिवार पर खतरा मंडरा रहा है, ग़ौरतलब है, इससे पहले भी जनवरी 2021 को उनके पूरे घर पर इस तरह का हमला हो चुका है। उस समय बदमाशों ने अमित के घर में घुसकर फायरिंग की थी। जिसमें उनके घर के कई लोग घायल हुए थे, लेकिन तब भी पुलिस प्रशासन ने कोई सख़्त कार्यवाही नहीं की थीं।

Tax Partner

ये भी पढ़े : Delhi Airport पर फर्जी पासपोर्ट से विदेश भेजने वाले 5 विदेशी समेत 6 लोग गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!