Delhi Fire: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 38 लोग घायल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक Fire Tragedy सामने आई।

दिल्ली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक Fire Tragedy सामने आई। Lemon Green Restaurant में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। Fire Department को सुबह करीब 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत 10 Fire Tenders मौके पर भेजे गए।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर Rescue Operation शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट से शुरू हुई थी, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग की टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए Max Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र हौज रानी में सुबह करीब 8:30 बजे एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगी। उन्होंने आशंका जताई कि इमारत में कुछ विदेशी नागरिक, विशेष रूप से South African Citizens, फंसे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि यह घटना दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को हुई Building Collapse की घटना के एक दिन बाद सामने आई है, जहां संदिग्ध LPG Cylinder Blast के कारण 10 लोग घायल हो गए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन ने मामले की विस्तृत Investigation शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : Child Kidnapping Case: GTB Hospital से 7 महीने का बच्चा लापता

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!