दिल्ली: कोर्ट के अंदर चेम्बर में हुई गोलियों की बरसात, एक की मौत, पुलिस ने आरोपी वकील को लिया गिरफ्त में

दिल्ली के द्वारका कोर्ट के अंदर चेम्बर में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की हुई मौत, हमलावर हुआ फरार। पुलिस कर रही है मामले की जांच।

भारत की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। दिल्ली के द्वारका कोर्ट में चेम्बर के अंदर हुई गोलीबारी जिसके परिणाम में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी वकील को किया गिरफ्तार।

इस घटना से पूरे कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के द्वारका कोर्ट में वकील के चेम्बर के बाहर जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसका नाम स्वीकार लूथरा बताया जा रहा है, जिनकी आयु 45 वर्ष थी। इसी के साथ ही स्वीकार का आपराधिक बैकग्राउंड होने की बात भी सामने आय। गोली किस मुद्दे पर चली या किन  हालातो में चली, इसको लेकर पुलिस बखूबी जांच कर रही है।

Tax Partner

जिस समय गोली चली उस वक्त वहाँ पर अन्य वकील और लोग भी मौजूद थे। सोमवार रात को करीब 9 बजे ये घटना द्वारका कोर्ट 444 नंबर चेम्बर में घटित हुई। इस घटना के तुरंत बाद हमलावर वहाँ से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक ये चेम्बर अरुण शर्मा नाम के वकील का है ।मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस केस की जांच पड़ताल  में लगी हुई है और आरोपी वकील को अपनी गिरफ्त में ले लिया गया है।

ये भी पढ़े: बड़े रैकेट का भंडाफोड़: 2500 करोड़ के ड्रग्स के साथ पकड़े गए 4 आरोपी।

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!