दिल्ली: करोड़ों की ड्रग्स के साथ चार विदेशी नागरिक गिरफ्तार, जांच जारी

मामले में अफ्रीकी मूल की एक युवती सहित 4 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20.146 किग्रा मेथामफेटामाइन...

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने बुधवार के दिनअंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में अफ्रीकी मूल की एक युवती सहित 4 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20.146 किग्रा मेथामफेटामाइन व साथ ही 700 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। बता दे की इनकी कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। युवती राजधानी दिल्ली से ड्रग्स लेकर NCR से बंगलूरू व मुंबई तक सप्लाई करती थी।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त आलप पटेल के अनुसार ये आरोपी नाइजीरिया मूल की व दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में रह रही एजेबुएनयी एस्तेर ओसिता उर्फ एला जिसकी उम्र (45) और चार्ल्स चिमुन्या एबेरोनवु उर्फ न्वातायानाचिदिनामा अमोरका जिसकी उम्र व चिनोये इमैनुएल जिसकी उम्र (46) और साथ ही डायरा इद्रिस उर्फ व्हाइट मनी उर्फ सर व्हाइट जिसकी उम्र (38) हैं। इनमें कुछ आरोपी दिल्ली के चंदर विहार इलाके में रह रहे थे। उपायुक्त के अनुसार अज्ञात शख्स ने फोन इनपुट दिया था फिर जिसकी मदद से इंस्पेक्टर संजीव कुमार और इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की टीम ने धौला कुआं बस स्टैंड के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास प्लास्टिक की थैलियों में से ड्रग्स बरामद हुए हैं। वहीं अन्य प्रयोगशाला उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

मामले में एस्तेर ओसिता उर्फ एला ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया कि वह दिल्ली में अफ्रीकी मूल के लोगों की तरफ से चलाए जा रहे ड्रग कार्टेल की सदस्य थी और ड्रग्स चंदर विहार में रहने वाले अमोरका नाम के आरोपी से खरीदी थी और ड्रग्स की डिलीवरी व्हाइट मनी नाम के शख्स को डिलीवरी करने के लिए बेंगलुरु जा रही थी। आरोपी एला को ड्रग्स ज्यादातर दिल्ली के विकासपुरी, जनकपुरी व उत्तम नगर के बाजारों से मिलती थी। आरोपी दिल्ली एनसीआर से बेंगलुरु व मुंबई में कई ग्राहकों को ड्रग्स की आपूर्ति करती थी।

आरोपी युवती ने यह खुलासा किया है कि वह एक वर्ष से भी ज्यादा वक्त से नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल है। अमोरका के मुंबई व बेंगलुरु में संबंध हैं। वह अलग-अलग कूरियर लड़कियों की मदद से दोनों महानगरों में ड्रग्स सप्लाई करता था। आगे उसने बताया कि वह 3 वर्ष से भी ज्यादा समय से नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल है। बता दे की चिनोये एक मोबाइल ड्रग निर्माण केंद्र चलाता था व अमोरका की मदद से ड्रग्स तैयार करता और फिर सप्लाई भी करता था। पकडे गए चारों आरोपी अवैध यात्रा दस्तावेजों के जरिए अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!