दिल्ली: मयूर विहार इलाके में मासूम का बलात्कार, बच्ची की हालत गंभीर

राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना, दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक मासूम बच्ची का बलात्कार, गंभीर हालत में बच्ची अस्पताल में भर्ती

राजधानी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पड़ोस में रहने वाला शख्स बच्ची को अपनी मीठी-मीठी बातों में फसाकर और मिठाई दिलाने के बहाने से एक खाली कमरे में ले गया और वहां बच्ची के साथ उसने बलात्कार किया, इतना ही नहीं दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी भी दी।  

बच्ची की तबीयत जब शाम को बिगड़ी तो घरवालों को इस बात का पता चला। बच्ची को हॉस्पिटल लेकर गए और उसको वहां भर्ती कराया गया, बच्ची की तबीयत काफी गंभीर है। पुलिस को इस मामले की खबर करीब शाम को 4 बजे दी। जानकारी के मुताबिक, घरवालों ने पुलिस पर इस बात का आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और काफी लापरवाही बरती। पूरे इलाके में रात तक इस मामले की खबर फैल चुकी थी, जब कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को इस मामले के बारे में सूचना मिली तो वो बच्ची का हाल जानने एलबीएस हॉस्पिटल पहुँच गए। 

Radhey Krishna Auto

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी पुलिस पर लापरवाही बरतने का इलज़ाम लगाया, पुलिस ने इस बात का इंकार करते हुए कहा कि, इस बात की खबर मिलने के बाद तुरंत इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया था, और एक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया था।  

मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी में बच्ची अपने परिवार के साथ रहती थी, मासूम के परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य भी रहते हैं। घटना 11 अगस्त बुधवार करीब 11 बजे के आस-पास की है, जब बच्ची अपने घर के पास ही खेल रही थी।

सूचना मिलने के बाद कोंडली से AAP के विधायक कुलदीप कुमार भी हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस पर परिजनों को बंधक बनाने का इलज़ाम भी लगाया, और कहा कि दिल्ली कैंट वाली घटना के बाद अब पूर्वी दिल्ली में एक और मासूम को टारगेट बनाया गया है।   

ये भी पढ़े: आज का हिन्दू पंचांग: जानें नागपंचमी के दिन काल सर्प योग ठीक करने का उपाए

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!