Delhi: कोहनी से दबाकर लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव कार में छोड़ सो गया

वह मृतका के साथ लगभग दो साल से लिव-इन में रहता था। कुछ समय पहले दोनों ने मिलकर पालम स्थित महिला का मकान बेचा था।

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली से एक भयावह मामला सामने आया है, जहां एक 44 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी शराब के नशे में इस कदर धुत था कि महिला का शव कार तक ले गया, लेकिन गाड़ी चला न सका और उसे वहीं छोड़कर वापस घर जाकर सो गया।

मकान की बिक्री से मिली रकम को लेकर विवाद चल रहा था

जानकारी के मुताबिक आरोपी वीरेंद्र (35) एक बस कंपनी में काम करता है और शादीशुदा है। वह मृतका के साथ लगभग दो साल से लिव-इन में रहता था। कुछ समय पहले दोनों ने मिलकर पालम स्थित महिला का मकान बेचा था। उसी राशि से अगस्त में वीरेंद्र के नाम पर तीन मंजिला मकान खरीदा गया था। अधिकारियों के अनुसार महिला के मकान बेचने के बाद बची 21 लाख रुपये की रकम वीरेंद्र के पास थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 25-26 नवंबर की रात दोनों शराब पी रहे थे और बातों-बातों में बहस तेज हो गई। गुस्से में आया वीरेंद्र महिला को बिस्तर पर गिराकर अपनी कोहनी से उसका गला दबाने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दो दोस्तों ने शव कार तक ले जाने में की मदद

हत्याकांड के बाद वीरेंद्र ने एक पुरुष और एक महिला दोस्त को बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को फ्लैट से नीचे कार तक पहुंचाने में उसकी सहायता की और फिर वहां से चले गए। वीरेंद्र ने शव को कहीं और ले जाने के लिए कार स्टार्ट की, लेकिन नशे में वह 100 मीटर से ज्यादा नहीं चला पाया। थककर वह कार वहीं छोड़कर फिर घर लौट गया और शराब पीकर सो गया। कार में शव देखकर पड़ोसी ने

पुलिस को दी सूचना

सुबह करीब 9 बजे एक पड़ोसी की नजर कार के अंदर पड़े शव पर पड़ी। वह दोनों को दंपति समझता था, इसलिए तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वीरेंद्र घर के अंदर सोता मिला। उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस उन दोनों सहयोगियों की खोज कर रही है, जिन्होंने आरोपी को शव नीचे ले जाने में सहायता की थी। मामला गंभीर होने के चलते जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!