Delhi Crime: सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को चाक़ू से गोद डाला

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को चाक़ू से गोद डाला

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में युवती को चाक़ू से गोद डाला। आपको बता दें कि इस घटना को अंजाम आरोपी द्वारा शुक्रवार दोपहर को दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पीड़िता को बीएसए हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बानी हुई है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को ढूंढ़ना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता की पहचान 18 साल की इशरत के रूप में हुई है जो अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 27 इलाके में रहती है। इसी के साथ आरोपी युवक की पहचान पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले श्याम के रूप में हुई है जोकि 20 साल का है।

ऐसा बताया जा रहा है कि इशरत के पड़ोस में रहने वाला श्याम, इशरत से शादी करना चाहता था लेकिन पीड़िता ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में बात हुई और आरोपी श्याम को ठीक से रहने को कहा गया।

ग़ौरतलब है कि इसके बाद भी श्याम इशरत को परेशान कर रहा था। इस दौरान युवती के घरवालों ने उसकी शादी नरेला में तय कर दी। घर में शादी का माहौल देखकर आरोपी को इस बात का पता चल गया कि इशरत की शादी हो रही है।

इसके बाद पीड़ित युवती किसी काम से डीटीयू की ओर जा रही थी। श्याम भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया, और युवती पर चाक़ू से ताबरतोड़ वार कर उसे लहू लुहान कर दिया और फिर वहां से फरार हो गया।

बहरहाल, मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की पूरी सूचना पुलिस को दी और घायल युवती को बीएसए हॉस्पिटल भी पहुंचाया।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली में नकली किन्नरों ने दिन दहाड़े दिया बड़ी लूट को अंजाम

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!