Delhi Gang Rape: शादी का विरोध करने पर नाबालिग़ के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Delhi Gang Rape: राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है

Delhi Gang Rape: राजधानी दिल्ली के कालिंदी कुंज में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। बता दें कि किशोरी को जबरन शादी करने के लिए मजबूर भी किया गया है।

वहीँ जब किशोरी ने शादी करने से इंकार किया तो उसके साथ घर में ही सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी आदि संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पति समेत 3 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गोवाहटी असम की रहने वाली, 17 वर्षीय किशोरी है। वह अपने चाचा के साथ 2 दिन पहले कालिंदी कुंज थाने गई थी।

जहां नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मदनपुर खाद निवासी मधु, मनुवर हुसैन, और नीलचंद उर्फ़ बादशाह ने घर में बंद कर उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया है।

ख़बर के मुताबिक, वारदात को अंजाम मधु व मनुवर हुसैन के पिता नूर अख्तर के घर में दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसे मधु के साथ शादी के संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।

ग़ौरतलब है कि मेडिकल जांच में नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की गई है। बहरहाल कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने 32 वर्षीय नीलचंद और 53 वर्षीय नूर अख्तर को गितफ़्तार कर लिया है, साथ ही पीड़िता के पति समेत 3 आरोपियों को ढूंढ रही है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: शादी में मेहमान के भेस में आए चोर ने साफ किए 10 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!