Delhi News Hindi: दिल्ली में दो गुटों में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

Delhi News Hindi: दिल्ली के विवेक विहार की झिलमिल कॉलोनी में 6 नवंबर के दिन दो गुट आपस में भिड़ गए।

Delhi News Hindi: दिल्ली के विवेक विहार की झिलमिल कॉलोनी में 6 नवंबर के दिन दो गुट आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी, डंडे और रोड से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक इस हमले के दौरान पांच लोग घायल हो गए और घटना को अंजाम देने के बाद सब आरोपी फरार हो गए। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी दी गई, और पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि शुरवाती जाँच में रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक घायलों की पहचान राजीव कैंप, झिलमिल कॉलोनी निवासी शकील, टिंकू, शौकीन, रियान और इमरान के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन पांच घायलों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। शकील ने पुलिस को बयान में बताया कि वो पेशे से टैक्सी चालक है और शौकीन के मकान में बतौर किराएदार रहता है।

इसके अलावा शकील ने बताया कि वो अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बदरूद्दीन के लड़कों ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर सभी लाठी, डंडे और रोड से उसकी पिटाई करने लगे।

शकील के शोर मचाने पर उसके भतीजे रियान और इमरान वहां पहुँच गए और हमलावरों ने उनकी भी पिटाई करना शुरू कर दिया। पिटाई से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

Tax Partner

ये भी पढ़े: New Delhi: बदमाशों ने फैमिली को बंधक बना दिनदहाड़े लुटे 2 करोड़ रुपए कैश

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!