दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक महिला समेत 2 को किया गिरफ्तार

दक्षिण पूर्वी ज़िले की ओखला औद्योगिक क्षेत्र और पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने एक महिला समेत 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है

दक्षिण पूर्वी ज़िले की ओखला औद्योगिक क्षेत्र और पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने एक महिला समेत 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 258 शराब के पव्वे और घटना में प्रयोग की गई स्कूटी को बरामद किया है।

जानकरी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान ओखला निवासी सीमा और तुगलकाबाद गांव के रहने वाले गुरुनाम सिंह के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने संजय कॉलोनी इलाके में शराब की तस्करी कर रही सीमा को 108 शराब के पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार पुल प्रह्लादपुर थाना पुलिस ने स्कूटी से शराब की तस्करी कर रहे युवक को एमबी रोड़ से गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने आरोपी के पास से 150 शराब के पव्वे भी बरामद किए हैं।

ग़ौरतलब है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फरीदाबाद से शराब लाकर दिल्ली में बेचता था।

बहरहाल, दिल्ली एक्ससाइज एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delhi: यमुना में दिखा ज़हरीला झाग! फिर भी स्नान करने को मजबूर छठ व्रतधारी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!