दिल्ली पुलिस ने अपहरण के मामले में 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में अपहरण के मामले में 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार, चौथे आरोपी की तलाश अभी भी जारी

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में पहले पीड़ित पर हमला करके उसको बेहोश किया गया, फिर होश में आते ही अपहरण कर लिया। इसके बाद उसी से कॉल करवाकर 5 लाख की फिरौती की रकम मंगवाई। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के द्वारा पीड़ित से कुछ दिन बाद फिर से मांगी गई 7 लाख की रकम, तो पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। उत्तम नगर पुलिस ने 3 किडनैपर को गिरफ्तार किया और उनको तिहाड़ जेल पहुंचा दिया है।

एडिशनल डीसीपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन गार्डेन के डेविड उर्फ जतिन मलिक, सौरव और अर्जुन के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से फिरौती की रकम से खरीदी गई बुलेट बाइक, 3 लाख 16 हजार रुपये और वारदात के समय इस्तेमाल किए गए 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है।

द्वारका एडिशनल डीसीपी शंकर चौधरी द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार अपहरण की वारदात 3 जुलाई की सुबह हुई थी। जब पीड़ित चुन्नू, गोदाम जाने के दौरान नवादा के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तो अचानक 4 लड़को ने उसे लिया। जिनमे से एक ने उसके सिर पर किसी सख्त चीज से वार कर उसे बेहोश कर दिया।

होश में आने के बाद फिर उसकी (चुन्नू की) पिटाई की गयी और 5 लाख रुपये की फिरौती की रकम के लिए उससे कॉल करवाया। पीड़ित ने भाई नसीम को कॉल कर 5 लाख रुपये मंगवाए। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित को छोड़ दिया।

आरोपियों ने 11 जुलाई को फिर पीड़ित को कॉल किया और पैसों की मांग की, तो पीड़ित ने आरोपियों की बात में ज़्यादा  दिलचस्पी ना दिखाकर  उनकी बात को नज़रअंदाज़ कर दिया। लेकिन जब 17 जुलाई को आरोपियों ने फिर से कॉल कर के 7 लाख रुपये की मांग की तो पीड़ित ने पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी। 

उत्तम नगर एसएचओ राम किशोर की देखरेख में एसआई करतार सिंह, बरुन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल गोपाल की टीम ने मामले की जांच की और पूछताछ के आधार पर टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से एक आरोपी डेविड को हिरासत में लिया। जिसकी निशानदेही पर 2 और जीजा- साले की जोड़ी को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से फिरौती के 5 लाख रुपये में से 3 लाख 16 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।

Radhey Krishna Auto

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है। इसी के साथ ही मामले में शामिल चौथे आरोपी माया की तलाश में भी पुलिस लगी हुई है।

ये भी पढ़े:- दिल्ली में एयरफोर्स का एग्जाम दिलवाने आये शख्स से लूटपाट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!