दिल्ली पुलिस ने किया गोगी, लॉरेंस बिश्नोई और अशोक प्रधान गैंग के 4 शूटरों को अरेस्ट

दिल्ली पुलिस ने गोगी, लॉरेंस बिश्नोई और अशोक प्रधान गैंग के 4 शार्प शूटर्स को किया गिरफ्तार, पंजाब, हरियाणा और यूपी में किए थे कई अपराध

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हाल ही में हुए शूटआउट में दिल्ली का कुख्यात बदमाश जितेंद्र गोगी (Jitender Gogi) मारा गया था। बता दें कि उसकी हत्या का आरोप मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर लगा है।

सूत्रों की मानें तो अब गोगी गैंग के बदमाश, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के गुंडों को मारने की साज़िश कर रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऐसे ही 4 शार्प शूटरों को दबोचा है जिनके पास से 9 पिस्टल और 123 कारतूस भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान अनुज, सुमित, सागर राणा और हर्ष के रूप में हुई है। ग़ौरतलब है कि यह लोग पंजाब ,यूपी और हरियाणा में हत्या के करीब 15 मामलों और हत्या के प्रयास, करजैकिंग, डकैती, जबरन वसूली आदि के 30 से ज़्यादा मामलों को अंजाम दे चुके हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया के बीच लंबे समय से चल रही इस गैंगवार की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि अब अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए इन दोनों गैंग ने अंतर-राज्जीय गैंगस्टर्स के साथ गठबंधन कर लिया है।

radhey krishna auto
ये भी पढ़े:

➤ पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, धर्म से जुड़ी खबरें, आदि. अभी डाउनलोड करें तेज़ तर्रार न्यूज़ ऐप

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!