Delhi News: गोगी गैंग के 4 शातिर बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi News: राजधानी दिल्ली की पुलिस ने कुख्यात गोगी गैंग के 4 शातिर बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गोगी गैंग के 4 शातिर बदमाशों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से 1 चोरी की बाइक, 18 ज़िंदा कारतूस और 3 सोफिस्टकेटेड पिस्टल भी बरामद हुई है।

आपको बता दें कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के बाद गोगी गैंग लाइम लाइट में आया था। जिसमें कोर्ट परिसर में फायरिंग के दौरान जितेंद्र उर्फ़ गोगी की मौत हो गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, रोहिणी की बेगमपुर पुलिस को चारों बदमाशों के इलाके में मौजूद होने की खबर मिली थी। पुलिस का कहना है कि यह बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे।

लेकिन पुलिस पहले से ही मुस्तैद थी और वारदात को अंजाम देने से पहले ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ फिर दरिंदगी, मासूम की हालत नाज़ुक, सीसीटीवी में कैद आरोपी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!