जासूसी के आरोप में एक ISI एजेंट गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक इंसान को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक इंसान  को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने ISI एजेंट को राजस्थान के पोखरण से गिरफ्तार किया है. वह  बीकानेर का रहने वाला है और आर्मी एरिया में सब्जियों की सप्लाई करता था. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है. 

गिरफ्तार किए गए आरोपी  का नाम हबीब खान है और वह सोशल वर्क से भी जुड़ा हुआ है. हबीब पिछले कई साल से कॉन्ट्रेक्टर के रूप काम कर रहा था. उसके पास आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई करने का भी  ठेका था. इसी के साथ वह पोखरण की  इंदिरा रसोई में भी सब्जी सप्लाई करता था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच पिछले कुछ समय से ही हबीब खान पर नजर रखे हुए थी. मंगलवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को दिल्ली लाया गया था . दिल्ली में सेंट्रल एजेंसियों ने भी हबीब से पूछताछ की. अब जांच एजेंसियों को यह पता लगाना है कि हबीब किन-किन लोगों के संपर्क में था. हबीब खान सेना से जुड़ी कुछ विशेष जानकारियां जोड़ कर  ISI को देने की कोशिश में था. हबीब खान के पकडे जाने से एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भांडाफोड़ हुआ है. 

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!