दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीज़ा समाप्त होने के बावजूद भी रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत डाबरी थाने की पुलिस ने कई व्यक्तियों को पकड़ा

वीज़ा समाप्त होने के बावजूद चोरी चुपके रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत डाबरी थाने की पुलिस टीम ने आधा दर्जन विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनके खिलाफ फॉरनर्स एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है। जबकि 5 पर प्रीवेंटिव एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। सभी अफ्रीकन मूल के नागरिक हैंं।

डीसीपी द्वारका संतोष मीणा ने बताया कि एसएचओ एस. एस. संधू की देखरेख में तीन टीमें बनाकर स्पेशल ड्राइव चलाया गया था। इसमें 30 विदेशी नागरिकों को डिटेन किया गया था। जिनमें से 6 ऐसे मिले, जो अवैध रूप से रह रहे थे। इनके पास कोई वैलिड डॉक्युमेंट्स नहीं था। इन छह में से तीन डाबरी के रहने वाले हैं। इनके मकान मालिक के खिलाफ भी पुलिस कार्यवाही कर रही है।

Tax Partnerडीसीपी ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार समय-समय पर किया जा रहा है। इससे पहले मोहन गार्डन और उत्तम नगर में भी इस तरह के अभियान के तहत काफी संख्या में ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान करके कार्यवाही की गई थी, जो अवैध रूप से रह रहे थे।

ये भी पढ़े: मास्क ना पहनने पर महिला स्कूटी चालक पर लगाया ज़ुर्माना, तो सिविल डिफेन्स कर्मी को पीटा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!