दिल्ली पुलिस ने किया गांजा स्मगलिंग करने वालो का पर्दाफाश, एक नाबालिग भी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की टीम ने गांजे की स्मगलिंग के मामले का किया खुलासा, आरोपियों के पास से कई किलो गांजा हुआ बरामद

राजोरी गार्डन थाने की पुलिस टीम ने गांजे की तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से पुलिस टीम ने 21 किलो गांजा बरामद किया है। डीसीपी उर्विजा गोयल के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश मिश्रा और नीतीश राय के रूप में हुई है। यह दोनों बिहार के मधुबनी और पटना के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा 17 साल का नाबालिग है, जो दिल्ली का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार एसएचओ अनिल शर्मा की देखरेख में एएसआई संजय, कॉन्स्टेबल अमित और राहुल की टीम इंडिपेंडेंस डे को लेकर इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान नजफगढ़ रोड के वूडलेण्ड पार्क के पास इन्हें प्लास्टिक बैग लिए युवक संदिग्ध हालत में नज़र आया। पुलिस टीम ने रोको-टोको अभियान के तहत जब इसके पास जाकर रोक कर पूछताछ की तो यह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पा रहा था। उसके पास मौजूद प्लास्टिक बैग से एक अलग सी स्मेल भी आ रही थी।

पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ा और तलाशी ली तो उसमें से 5 किलो फाइन क्वालिटी का गांजा बरामद किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह नाबालिग है और दिल्ली का ही रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह संतोष नाम के शख्स के लिए काम करता है, जो बिहार का रहने वाला है। वह गांजे की खेप लाकर उसे लोकल इलाके में डिलीवरी करने के लिए देता था।

Aadhya technology

एसीपी संजय शर्मा की देखरेख में टीम बनाकर फिर शकूरपुर से पहले राकेश को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 8 किलो गांजा भी बरामद किया गया। फिर नीतीश को भी ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया और उसके पास से भी 8 किलो और गांजा बरामद किया गया। नाबालिग के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। जबकि नीतीश और राकेश को गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े: Immunity Booster Tips: इन 6 बातों पर रखेंगे ध्यान तो तेजी से बूस्ट होगा इम्यून सिस्टम

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!