दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े जासूस का मिला पाकिस्तानी कनेक्शन 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी सेे ताल्लुक होने की खबर

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने भारतीय सेना की जासूसी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका नाम मोहसिन बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहसिन लगातार पाकिस्तानी एम्बेसी के संपर्क में था। वह तीन बार पकिस्तान भी जा चुका था। गौरतलब है कि पुलिस अब तक पकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मोहसिन से पहले पुलिस ने राजस्थान के पोखरण से हबीबुर्रहमान को हिरासत में लिया था। इसके अलावा भारतीय सेना के नायक परमजीत दाहिया को भी गिरफ्तार किया गया था।   

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मोहसिन को राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके से गिरफ्तार किया है। पेशे से यह एक स्क्रैप डीलर है। मोहसिन पिछले तीन सालों से हबीबुर्रहमान के संपर्क में था। इस पर परमजीत दाहिया की बहन को पैसे देने का आरोप भी है।    

Aadhya technology

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ मोहसिन तीन बार पाकिस्तान जा चुका था। वह लगातार पाकिस्तानी एम्बेसी के संपर्क में था। मोहसिन पाकिस्तान से आने वाले पैसे परमजीत की बहन के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता था।       

  सेना के नायक परमजीत दाहिया और हबीबुर्रहमान को क्राइम ब्रांच आगरा और पोखरण में स्थित भारतीय सेना के 2 महत्वपूर्ण सेंटरों में भी ले कर गई थी। इन्ही सेंटरों में पकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI भारतीय सेना की जासूसी करवा रही थी।   

Tax Partner

ये भी पढ़े:- भारत के 10 सबसे कम बजट वाले, खूबसूरत और शांत पर्यटन स्थल

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!