दिल्ली पुलिस ने रश्मिका के डीपफेक वीडियो बनाने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई साइबर से संबंधित मामलों में शामिल रहा है और उसी ने अभिनेत्री का दीपफेक वीडियो भी आगे बनाया था

बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंधना के डीपफेक वीडियो के मामले में अब दिल्ली पुलिस को सफलता मिली है जहां स्पेशल सेल द्वारा अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखा जाए तोई इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 नंबर को FIR दर्ज की थी। वही गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई साइबर से संबंधित मामलों में शामिल रहा है और उसी ने अभिनेत्री का दीपफेक वीडियो भी आगे बनाया था और वह एक वृद्ध महिला को डिजिटल रूप से बंधक भी बना चुका है।

दरअसल, 6 नवंबर को ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, जिसमें रश्मिका मंदाना एक लिफ्ट में नजर आ रही हैं। इसके बाद रश्मिका द्वारा दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा था। अब पुलिस द्वारा सीधा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रश्मिका ने जताया था दुख

बता दें कि अभिनेत्री रश्मिका द्वारा 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर खुद लिखा कि मेरी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में वो बात करते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है। साथ ही ईमानदारी से कहूं तो एआई सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि और भी लोगों के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के इतने मिस यूज की वजह से कोई भी खतरे में आस सकता हैं।

हालाँकि, इस वीडियो में हुबूहू रश्मिका की तरह दिखने वाली ही एक लड़की लिफ्ट में डीपनेक स्पेगिटी पहनकर चढ़ती नजर आ रही है और इसे देखने के बाद ही अभिनेत्री फैंस का दिमाग भी खराब हो गया था, लेकिन यह लड़की कोई और थी। ऐसे में कुछ ही समय बाद सब साफ हो गया था कि वह लड़की जारा पटेल ही है, जो एक ब्रिटिश इंडियन इंफ्लुएंसर से जानी जाती है। रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिर वह अगली बार रणबीर कपूर के साथ ही फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आयी थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!