दिल्ली पुलिस ने किया ट्रैप लगाकर पिस्टल स्मगलर को गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी, पिस्टल स्मगलर को किया गिरफ्तार, बरामद हुई कई सोफिस्टिकेटेड पिस्टल।

15 अगस्त से पहले द्वारका स्पेशल स्टाफ के हाथ लगी बड़ी कामयाबी। पुलिस टीम ने “दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टर” को हथियार सप्लाई करने के एक बड़े मामले का किया खुलासा। 20 सोफिस्टिकेटेड पिस्टल के साथ कई ज़िंदा कारतूस भी की गई बरामद। साथ ही हरियाणा के मेवात इलाके में रहने वाले हथियार सप्लायर मुफीद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।यह हथियार की खेप मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली में डिस्पोजल करने आया था। पुलिस से बचने के लिए अपने आप को बैलून बेचने वाला बताया। 

जाफरपुर इलाके में लगाया पुलिस ने ट्रेप

डीसीपी द्वारका संतोष मीणा ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल रसमुद्दीन को सूचना मिली थी, कि यह हथियार की सप्लाई करने के लिए जाफरपुर इलाके में आने वाला है। उसी सूचना पर एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह यादव की देखरेख में एक टीम तैयार की गई, जिसमें इंस्पेक्टर नवीन कुमार, सब इंस्पेक्टर नानकराम, एएसआई उमेश, हेड कांस्टेबल रसमुद्दीन, राजकुमार, अजय और कांस्टेबल राजकुमार शामिल थे, और फिर इनकी टीम द्वारा जाफरपुर इलाके में ट्रैप लगाया गया।

हथियार सप्लायर ने खुदको बताया बैलून बेचने वाला

जब पुलिस टीम ने पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस से बचने के लिए खुदको बैलून बेचने वाला बताया। उसके हाथ में बैलून के पैकेट भी थे। जब पुलिस ने बैग की तलाशी करवाने को कहा तो बैग के ऊपर बैलून के पैकेट ही नज़र आए। लेकिन पुलिस ने जैसे ही बैग के अंदर की तलाशी करने की कोशिश की तो उसने पिस्टल निकालकर पुलिस पर चलाने की कोशिश की। लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने हथियार तस्कर को दबोच लिया।Tax Partner

बैग में बैलून पैकेट के नीचे मिले 20 पिस्टल

तलाशी में बैग से एक-एक करके 20 सॉफिस्टिकेटेड पिस्टल बरामद किए गए। साथ में कई ज़िंदा कारतूस भी पुलिस को मिले। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि यह दिल्ली और एनसीआर के गैंगस्टर को पिस्टल सप्लाई करने आया था।

अब तक हो चुकी 7 गिरफ्तारी, 33 हथियार बरामद

डीसीपी ने बताया कि हथियार सप्लायर के चेन को तोड़ने के लिए लगातार स्पेशल स्टाफ की टीम धर पकड़ कर रही है। इसी अभियान में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्पेशल स्टाफ की टीम अब तक 33 हथियार बरामद कर चुकी है। आगे इससे पूछताछ के बाद और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Delhi Tourism: दिल्ली सरकार करने वाली है एक ऐसा App Launch, जानिये क्या है इसकी खूबियां

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!