दिल्ली पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

डीसीपी उर्वीजा गोयल के निर्देश पर चलाये गए अभियान में एसएचओ अनिल शर्मा की टीम ने शातिर मोबाइल चोर पकड़ा और साथ ही 3 मोबाइल बरामद किये

दिल्ली के राजोरी गार्डन थाने की पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो पहचान छुपाने के लिए स्कूटी का रंग बदलकर वारदात को अंजाम देता था। इस काम के लिए वह अपने साथ एक नाबालिग की मदद भी लेता था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है। जबकि नाबालिग के पास से पुलिस ने चोरी के 3 मोबाइल बरामद किए है। 

डीसीपी उर्वीजा गोयल के निर्देश पर चलाये गए अभियान में एसएचओ अनिल शर्मा की टीम ने इनको पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि यह अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर महंगे मोबाइल चोरी करता था। सूत्रों के अनुसार, इस काम के लिए सूरज वारदात में इस्तेमाल होने वाली स्कूटी पर फ़र्ज़ी नंबर प्लेट लगाता था और इसके लिए वह नंबर प्लेट एक्सपर्टकी मदद लेता था।

Tax Partner

स्कूटी की पहचान छुपाने के लिए उसका रंग भी बदल देता था। इस मामले में छानबीन करके पुलिस ने समीर मल्होत्रा, संजीव जैन और खालिद पर भी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने इनकी निशानदेही पर चोरी के कुल 8 मोबाइल बरामद किए हैं।इस मामले में  गिरफ्तार किए गए आरोपी सूरज वजीरपुर का, समीर और संजीव त्रिनगर का, खालिद इंद्रलोक का रहने वाला है। आगे की छानबीन पुलिस टीम कर रही है।

ये भी पढ़े:- जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगी ये सुविधा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!