दिल्ली पुलिस ने किया Whatsapp Hacking Group का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे Whatsapp Hacking Group का पर्दाफाश किया है, जो लड़कियों की नकली आईडी बनाकर लोगों को फंसाते थे और फिर उन्हें ठगते थे

Whatsapp Hacking Group: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे ग्रुप का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों के वाट्सऐप हैक कर लेते थे। हैक करने के बाद इस गिरोह के लोग झांसा देकर पीड़ित से पैसे मांगते थे।

सामने वाले व्यक्ति को लगता था कि उसका दोस्त या परिचित पैसे मांग रहा है लेकिन असलियत तो कुछ और ही थी।

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के मुताबिक, वाट्सऐप हैकिंग का यह गिरोह दिल्ली और बैंगलोर से ऑपरेट कर रहा था। आपको बता दें कि इस मामले के तहत दिल्ली पुलिस ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम चिमेलुन इम्मानुएल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास से 15 मोबाइल फ़ोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। ग़ौरतलब है कि वाट्सऐप हैकिंग के इस समूह ने लड़कियों के नाम पर कई फ़र्ज़ी अकाउंट बना रखे थे। जिसके ज़रिए इंटरनेट पर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर उन्हें ठगा जा सके।

बहरहाल, दिल्ली साइबर सेल की टीम गिरफ्तार हुए विदेशी नागरिक की निशानदेही पर दिल्ली समेत बैंगलोर के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है, जिससे इस हैकिंग ग्रुप के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Ukraine में 13 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची का किया रेप

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!