दिल्ली पुलिस ने किया लग्ज़री कार चुराने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़

पुलिस ने इस गैंग से तकरीबन 21 लग्ज़री कार बरामद की हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बरामद की गई इन गाड़ियों में से 10 फॉर्चूनर कारें हैं

राजधानी दिल्ली की पुलिस ने वाहन लुटेरों के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खबर के मुताबिक पुलिस ने इस गैंग से तकरीबन 21 लक्ज़री कार बरामद की हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि बरामद की गई इन गाड़ियों में से 10 फॉर्चूनर कारें हैं।

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के कनेक्शन इंदौर, मणिपुर और मेरठ से जुड़े हैं। इसी के साथ इस गैंग का हेड शरीक हुसैन उर्फ़ सत्ता दुबई से इस गैंग को चलाता था।

जानकारी के मुताबिक, चोर गैंग से बरामद की गई गाड़ियों की कीमत 5 करोड़ से ज़्यादा की है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान आबिद हुसैन (अमरोहा), जानसन (मणिपुर) मोहम्मद आशिफ (मेरठ) और सलमान (इंदौर) के रूप में हुई है। आपको बता दें कि इन वाहनों को इंफाल और इंदौर से बरामद किया गया है।

बहरहाल इस गैंग का खुलासा जब हुआ तब दिल्ली के एक शख्स ने अपनी कार चोरी होनी की शिकायत पुलिस को की।

 Insta loan services

ये भी पढ़े: दिल्ली में रिक्शा चालक की बीच सड़क पर बेरहमी से हुई पिटाई

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!