दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने जामताड़ा में मारा छापा, ऑनलाइन ठगी में 14 लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने झारखंड में स्थित जामताड़ा में छापेमारी की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया, रेड के तहत 14 लोगों को किया गया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने झारखंड में स्थित जामताड़ा में छापेमारी की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस रेड के दौरान दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने साइबर ठगी या लूट करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। इस रेड के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें इस गैंग का मास्टरमाइंड भी शामिल था जिसकी जामताड़ा में करोर्ड़ो रूपये की जायदाद और गाड़ियां मौजूद हैं।

झारखंड में स्थित जामताड़ा एक ऐसी जगह है, जो केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी साइबर क्राइम के लिए जाना जाता है, आपको बता दें कि पिछले कीच समय से दिल्ली पुलिस का साइबर सेल ऑपरेशन प्रहार के तहत ऑनलाइन ठगी या लूट करने वाले इस गैंग का पीछा कर रहा था, जिसके चलते साइबर सेल की टीम ने जामताड़ा इलाके में लगभग 1 हफ्ते तक अपना डेरा जमाये रखा। इस दौरान टीम ने एक एक कर 14 साइबर ठगियों को अपनी गिरफ्त में लिया।

सूत्रों के अनुसार, इस गैंग का हेड या मास्टरमाइंड कहें तो वह अल्लाफ है, जिसे ‘रॉकस्टार’ भी कहा जाता है क्योंकि अल्लाफ ने साइबर क्राइम में महारत हासिल की हुई है। रॉकस्टार उर्फ़ अल्लाफ की गैंग में कई लोग शामिल हैं और इन सभी को अलग- अलग काम सौंपा जाता है।

दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के मुताबिक, इस गैंग के लोग यूपीआई पेमेंट करने के बहाने, केवाईसी अपग्रेड करने के बहाने या फिर अलग-अलग बैंक के नकली एप या साइट्स बनाकर ठगी करते थे। खबकर के मुताबिक, अभी तक यह लोग करोड़ों रूपये लोगों से ठग चुके हैं।

पुलिस द्वारा इस गैंग का पर्दाफाश करने के बाद देश भर के 9 राज्यों में साइबर ठगी या लूट के 36 मामले सुलझे हैं, जिसमें कुल 1.2 करोड़ की लूट को अंजाम दिया गया था।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Swiggy एजेंट ने Order में देरी के कारण दिल्ली के पास रेस्तरां मालिक को मार डाला: पुलिस

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!