Delhi Police के हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, मिलने वाला था गैलेंट्री अवॉर्ड
रोहतक के गांव में दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रदीप की सोमवार रात घर के बाहर आते ही मौत हो गई. सिपाही दिल्ली पुलिस के स्पेशन क्राइम ब्रांच

रोहतक के गांव में दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रदीप की सोमवार रात घर के बाहर आते ही मौत हो गई. सिपाही दिल्ली पुलिस के स्पेशन क्राइम ब्रांच में सिपाही के रूप पर कार्यरत थे. बता दें कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के 15 से अधिक एनकाउंटर मे टीम में शामिल रह चूके दिलेर दबंग हेड कांस्टेबल प्रदीप.
घर के बाहर सिपाही की गोली मारकर हत्या:
दरअसल सोमवार यानी 21 नवंबर की रात को सिपाही रोहतक में अपने घर के बाहर निकले थे, तभी बदमाशों ने उनकी छाती पर गोली चला दी. गोली से घायल प्रदीप को घरवाले अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत बता दिया. इस पुरे मामले में रोहतक पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. बता दें कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि हरियाणा की भी पुलिस आरोपी की तलाश में है.
मिलने वाला था गैलेंट्री अवॉर्ड:
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की कई टीमों में एनकाउंटर का हिस्सा रह चुके प्रदीप अपनी बहादुरी के लिए बेहद माने जाने जाते थे. और शायद इसी वजह से प्रदीप की पहचान एक दिलेर दबंग हेड कांस्टेबल में थी. अपनी बहादुरी के लिए प्रदीप को एक बार नहीं बल्की काफी बार नवाजे जा चुके थे. इनकी बहादुरी के चलते जल्द ही इन्हें गैलेंट्री अवार्ड भी दिया जाना था.
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










