Delhi police: ईमानदार SI ने नाकाम की रिश्वत और ब्लैकमेलिंग की साजिश

जहां एक ओर कुछ पुलिसकर्मी corruption में शामिल होकर Delhi Police की छवि खराब कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर Delhi Traffic Police में तैनात SI

दिल्ली।

जहां एक ओर कुछ पुलिसकर्मी corruption में शामिल होकर Delhi Police की छवि खराब कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर Delhi Traffic Police में तैनात SI रोहताश ने अपनी ईमानदारी से वर्दी का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने रिश्वत देने और बाद में blackmailing की कोशिश करने वाले एक commercial vehicle driver के खिलाफ FIR दर्ज कराकर बड़ा कदम उठाया।

Delhi Traffic Police अधिकारियों के मुताबिक आरोपी मोहम्मद असद (24) अपनी ईको कार लेकर मंडी हाउस सर्किल से गुजर रहा था। शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात SI रोहताश ने गाड़ी को रोककर documents और no-entry permission मांगी। जांच के दौरान आरोपी के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले, जबकि उसकी गाड़ी पर 35 से ज्यादा pending challans भी पाए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए SI को रिश्वत देने की कोशिश की, लेकिन SI रोहताश ने साफ इंकार कर दिया। इसी दौरान आरोपी बार-बार अपनी हाथ घड़ी के साथ छेड़छाड़ करता नजर आया। बाद में पता चला कि उसकी watch में spy camera और speaker लगा हुआ था, जिससे वह पूरी बातचीत record कर रहा था।

आरोप है कि आरोपी पहले से ही पुलिसकर्मी को फंसाने की planning कर रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि “अब पुलिसवाला रिश्वत मांगेगा।” जब SI ने पैसे नहीं लिए तो आरोपी ने recording delete करने के बदले दो लाख रुपये की demand कर दी और blackmail करने लगा। इसके बाद SI रोहताश आरोपी को Tilak Marg थाने ले गए, जहां उसके खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी seize कर ली है और उसे bound-down किया गया है।

Police officials का मानना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की extortion activities में शामिल रहा हो सकता है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि वह किसी उगाही करने वाले gang का हिस्सा तो नहीं है। Delhi Traffic Police ने ऐसे blackmailers और extortion racket के खिलाफ special campaign भी शुरू किया हुआ है।

यह भी पढ़े : Nehru Place: दिल्ली में महिलाओं से मारपीट, Racist Comments का आरोप

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!