एक्शन में Delhi Police, हाथ लगी अब तक की बड़ी कामयाबी

दिल्ली के द्वारका ज़िले में एक बढ़े ड्रग्स रैकेट को द्वारका एन्टी नारकोटिक्स सेल द्वारा पकड़ा गया हैं। आपको बता दे कि पकड़े जानें वालें 3 नाइज़ीरियंस हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की द्वारका पुलिस ने हेरोइन की तस्करी में लिप्त नाइजीरियन मूल के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी रूस के रास्ते हेरोइन की तस्करी कर ड्रग्स दिल्ली लेकर आते थे।

दरअसल सभी आरोपी काफी लंबे समय से इस रैकेट को चला रहे थे और बताया जा रहा है कि आरोपियों के तार हाई प्रोफाइल पार्टियों से जुड़े होने की आशंका हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा मे हिरोइन बरामत की है। जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्किट मे 13 करोड़ बताई जा रही है।

इस पूरी घटना की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से द्वारका के डीसीपी शंकर चौधरी (DCP Shankar Chaudary) ने दी। उनका कहना है कि इस पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए एन्टी नारकोटिक्स सेल ने बहुत महेनत की थी।

हालांकि इस पूरे मामले की देख रेख सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद (Sub Inspector Subhash Chand) और एसीपी श्री विजय कुमार (ACP Shri Vijay Kumar) ने की। बताते चले कि कुल 1 किलो 300 ग्राम की बिना मिलावट की हिरोइन और 4 किलो 500 ग्राम की केमीकल वाली हेरोइन पुलिस ने जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक उन 3 नाइज़ीरियंस का नाम हैनरी, पीटर और स्टेनले है। डीसीपी शंकर चौधरी (DCP Shankar Chaudary) ने बताया कि स्टेनले उनमें मास्टर माइंड है।

Tez Tarrar App

फिलहाल पुलिस का कहना है कि उनकी नज़र अब इस पूरे मामलें पर रहेगी और वह कोशिश करेंगे कि इस रेकेट से जुड़े और भी लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

ये भी पढ़े: दिल्ली में प्यार में नाकाम युवती ने की जीवन लीला समाप्त

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!