दिल्ली पुलिस ने बड़े साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश,10 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 10....

दिल्ली पुलिस ने बड़े साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश,10 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये ठग रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। आरोपी अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंठते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।

इन आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीमों ने एक साथ कई राज्यों में छापेमारी की। यह कार्रवाई दिल्ली के अलावा मुंबई, केरल, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में की गई, जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस का कहना है कि इन डिवाइस की जांच से और भी अहम जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, ठगी के शिकार हुए लोगों की पहचान भी की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान कॉल, लिंक या मैसेज से सावधान रहें और किसी भी तरह की साइबर ठगी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!