Delhi Rape Case: मकान मालिक ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Delhi Rape Case: दिल्ली के वेलकम इलाके से एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि माकन मालिक ने इस घटना को अंजाम दिया है।

Delhi Rape Case: दिल्ली के वेलकम इलाके से एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि मकान मालिक ने इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत जाँच शुरू कर दी है।

बच्ची ने पुलिस को बताया की मम्मी-पापा 22 सितम्बर के दिन काम पर गए हुए थे और वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। तभी ऊपर रेह रहा मकान मालिक उसके कमरे में आया और उसको जबरदस्ती अपने घर ले गया, जहाँ वो उसके साथ दुराचार करने लगा। तभी बच्ची की माँ घर पर खाना खाने पहुंची और उसने रामा को अपनी बेटी के साथ गलत हरकत करते हुए पकड़ लिया।

आपको बता दे उसके बाद बच्ची की माँ ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस सबसे पहले बच्ची को कॉउंसलिंग के लिए ले गई फिर मेडिकल जाँच पूरी होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बच्ची का कहना है कि इससे पहले भी मकान मालिक ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी पर बच्ची का मुँह बंद करने के लिए उस व्यक्ति ने बच्ची को डराने-धमकाने के साथ 50 रुपये भी दिए थे। इस कारण यह बात उसने अपने माता पिता को नहीं बताई थी।

Insta loan services

ये भी पढ़े:  दिल्ली के मोहन गार्डन से 53 नाइजीरियाई लोग गिरफ़्तार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!