दिल्ली: शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर किया वायरल

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने का मामला सामने आया है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित महिला ने दी शिकायत में अपने पति के दोस्त पर आरोप लगाया है। इसी के साथ पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, केस की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उनके पति जॉब करने के लिए दुबई गए हुए थे। इसी बीच तबीयत खराब होने की वजह से पति के दोस्त आरिफ मोहम्मद का घर में आना जाना शुरू हुआ।

पीड़ित महिला ने इसके बाद बताया कि आरिफ ने उसको जान से मारने की धमकी देकर, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया। इतना ही नहीं बल्कि आरिफ ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और साथ ही उसे देह व्यापर में धकेलने की भी कोशिश की।

पीड़िता के अनुसार, आरिफ ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। बहरहाल, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज कर लिया और केस की जांच-पड़ताल में जुट गई।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delhi Crime: रंजीत नगर इलाके में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!