Delhi: कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत, जांच जारी

दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। जहाँ न्याय व्यवस्था से जुड़े एक युवा जज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस और न्यायिक महकमे में हलचल मचा दी है। मृतक की पहचान कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात जज अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, सफदरजंग एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात जज अमन कुमार शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तहत अपनी सेवाएं दे रहे थे और उनकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनका शव घर के बाथरूम में मिला। घटना का पता उस समय चला जब परिवार के सदस्यों को शक हुआ और दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर जाकर देखा गया। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले में पारिवारिक विवाद के आरोप भी सामने आए हैं। परिजनों के अनुसार, जज ने अपनी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों द्वारा मानसिक दबाव और प्रताड़ना की बात अपने पिता को फोन पर बताई थी। बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले भी घर में तनाव का माहौल था और अगली सुबह फिर से विवाद हुआ।

सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दोपहर करीब 1:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। शुरुआती जांच में किसी साजिश के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस घटना के सामने आते ही कड़कड़डूमा कोर्ट से जुड़े वकील और अन्य लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व करीबियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस दुखद घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि न्याय दिलाने वाले एक जज को खुद इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। फिलहाल, जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े : Vivek Vihar fire incident: Ac Blast से लगी भीषण आग, 9 की मौत

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!