दिल्ली के सीलमपुर में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत और दूसरा घायल
देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात को हथियारबंद हमलावरों ने दो युवकों पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक

देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात को हथियारबंद हमलावरों ने दो युवकों पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक युवक की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान जाफराबाद निवासी अरबाज के रूप में हुई है। वहीं, घायल आबिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह मामला रात नौ बजे सीलमपुर के शौचालय के नजदीक है।
जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि दोनों पीड़ितों में अरबाज पर आपराधिक मामले दर्ज हो रखे हैं और आबिद के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। शूटरों की शिनाख्त और हत्या की वजह के लिए सीसीटीवी तथा बाकि की सुचना प्राप्त हुई है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि गैंगवार की उम्मीद से इंकार नहीं कर सकते है। पिछले वर्ष 5 जून को जाफराबाद इलाके में अरबाज को गोली से घायल कर दिया गया था। हादसे में उसके भाई हमजा की मौत हो गई थी। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।










