दिल्ली: विकासपुरी थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान स्कूटी चोर को दबोचा

दिल्ली के विकासपुरी थाने की पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक स्कूटी चोर को अपनी गिरफ्त में लिया, अन्य कीमती सामान भी किया बरामद

18-19 अगस्त की रात के बीच में एचसी राजेश, और सीटी जितेंदर बीट एरिया में बाइक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे, करीब 9 बज के 15 मिनट पर दोनों विकासपुरी मोड़ के पास पहुंचे। तब एचसी राजेश और सीटी जितेंदर ने एक स्कूटी पर सवार व्यक्ति को सर्विस लेन में रॉन्ग साइड आते देखा और उसको रुकने को कहा। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और वहां से यू -टर्न लेकर भागने की कोशिश की।

एचसी राजेश और सीटी जितेंदर ने तुरंत यह सूचना अन्य पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को पहुंचाई। एएसआई राजेश और सीटी संदीप मौन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फिर दोनों टीमों ने मिलकर स्कूटी पर सवार व्यक्ति को रोका और उससे पूछताछ की।

Radhey Krishna Auto

पूछताछ के दौरान पता चला कि जिस स्कूटी पर वो सवार था, वह स्कूटी चोरी की थी और तिलक नगर थाने के इलाके से चुराई गई थी इतना ही नहीं बल्कि उसके पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया जो विकासपुरी थाने के इलाके से चुराया गया था। आरोपी के पास से एक स्प्रिंग एक्चुएटेड नाइफ भी बरामद की गई है।

आरोपी की पहचान रियाज़ुद्दीन खान के रूप में हुई है। बता दें कि आरोपी रियाज़ुद्दीन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

ये भी पढ़े: आज का पंचांग: जानें रक्षाबंधन के त्यौहार पर 10 प्रकार के स्नान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!