सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती कर महिला को मिलने बुलाया, फिर चलती कार में किया गैंगरेप

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती कार में एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया है

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती कार में एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया है, इस मामले के तहत महिला ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ FIR ( एफआईआर) दर्ज कराइ है। 

जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया है, महिला की शिकायत के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, बता दें कि इस वारदात को अंजाम 16 अगस्त को दिया गया था। 

सूत्रों के अनुसार, महिला की दोनों आरोपियों से दोस्ती सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी, फिर जब मिलने के बारी आई, तो महिला जब मिलने पहुंची तो दोनों ने उसे कार में बिठा लिया और फिर उसके बाद राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में लड़की के साथ चलती गाड़ी में रेप किया, फिर उसको शास्त्री पार्क के इलाके में ही कार से उतारा और दोनों बदमाश फिर वहां से फरार हो गए। 

खबर के मुताबिक, महिला गाज़ियाबाद की थी और दोनों बदमाश गाड़ी से लेने उसको गाज़ियाबाद पहुंचे और वहां से उन्होनें महिला को गाड़ी में बिठा लिया, हालांकि महिला कार में बैठने से झिझक रही थी परन्तु फिर भी वह कार में बैठ गई। फिर चलती कार में पीछे बैठे शख्स ने महिला के साथ मारपीट की और पिछली सीट पर ही महिला का बलात्कार किया। 

Insta loan services

गाड़ी चलाने वाले शख्स ने शास्त्री पार्क में गाड़ी रोकी और फिर उसने भी महिला के साथ बलात्कार को अंजाम दिया और फिर दोनों आरोपी महिला को वहीँ छोड़कर भाग गए। 

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर FIR (एफआईआर) दर्ज की और मामले की जांच शुरू करदी, सीसीटीवी  फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की कार को पहचाना और उसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला ने आरोपियों पर जान से मार देने की धमकी का भी आरोप लगाया है, पुलिस द्वारा इस केस की आगे की जांच-पड़ताल जारी है। 

ये भी पढ़े: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद शुरू हुआ महिलाओं पर अत्याचार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!