Demolition: अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 26 संपत्तियों पर बुलडोजर

राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण (Illegal Construction), भवन उपविधियों के उल्लंघन और Fire Safety Norms की अनदेखी के खिलाफ...

दिल्ली। 

राजधानी दिल्ली में अवैध निर्माण (Illegal Construction), भवन उपविधियों के उल्लंघन और Fire Safety Norms की अनदेखी के खिलाफ चलाए जा रहे Special Enforcement Drive के तहत सोमवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। एमसीडी (MCD) और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक ही दिन में 26 संपत्तियों पर Demolition Action लिया गया, जबकि 42 संपत्तियों को Seal किया गया। इसके अलावा 41 संपत्तियों को Notice जारी किए गए और 9 भवनों के खिलाफ Demolition Orders पारित किए गए।

दिल्ली सरकार और एमसीडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, Unauthorized Construction से जुड़े मामलों में 22 Show-Cause Notices जारी किए गए, जबकि Sealing Action से संबंधित 19 कारण बताओ नोटिस दिए गए। साथ ही 9 संपत्तियों को ध्वस्त करने के आदेश भी जारी किए गए।

अभियान के दौरान दिल्ली के विभिन्न जिलों में कुल 86 परिसरों का Inspection किया गया। जांच के दौरान कई Hotels, Guest Houses, Banquet Halls, Restaurants और Commercial Establishments में गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आईं। सबसे अधिक 24 परिसरों का निरीक्षण पश्चिमी जिले में हुआ, जबकि दक्षिण जिले में 20, दक्षिण-पश्चिम जिले में 11 और मध्य जिले में 10 स्थानों की जांच की गई।

करोल बाग के होटलों में मिली गंभीर खामियां

करोल बाग क्षेत्र के कई होटलों में Fire Safety System और Disaster Management से जुड़ी गंभीर कमियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान Emergency Exit Plan का अभाव, Fire Alarm एवं Fire Hydrant System का काम न करना, बिना लाइसेंस Lift का संचालन और Disaster Management Plan की अनुपस्थिति जैसी अनियमितताएं सामने आईं। इन मामलों में संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए।

पटेल नगर में Banquet Halls पर कार्रवाई

पटेल नगर क्षेत्र में Banquet Halls और Commercial Buildings के निरीक्षण के दौरान Fire Extinguishers की कमी, Fire Safety Signages का अभाव, कर्मचारियों को Safety Training न दिया जाना तथा Fire Department से जुड़े आवश्यक Documents उपलब्ध न होना जैसी खामियां मिलीं। सभी मामलों में Show-Cause Notices जारी किए गए।

झटीकरा और आजादपुर में चला Demolition Drive

दक्षिण-पश्चिम जिले में कई Hotels और Guest Houses को नियमों के उल्लंघन पर नोटिस दिए गए। वहीं झटीकरा गांव में अवैध निर्माण के खिलाफ Demolition Drive चलाया गया। उत्तर जिले में कई Hotels, Restaurants और अन्य Commercial Establishments में Fire NOC, Completion Certificate और Trade License नहीं पाए गए, जिसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। वहीं आजादपुर मंडी क्षेत्र में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

नई दिल्ली और दिल्ली कैंट क्षेत्र में भी Fire Safety Certificate, Trade License और Approved Building Plan के अभाव में कार्रवाई की गई। इस दौरान एक प्रतिष्ठान को Seal किया गया, जबकि दूसरे को Show-Cause Notice जारी किया गया। प्रशासन का कहना है कि राजधानी में Building Safety, Fire Compliance और Illegal Construction के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : Hydroponic Weed: IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की गांजा तस्करी नाकाम

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!