शादीशुदा होकर भी अविवाहित बताकर युवती से बनाए संबंध, झगड़ा होने के बाद फरार

आरोपी द्वारा रोहिणी स्थितमंदिर में शादी कर ली। शादी होने के बाद से ही दोनों भलस्वा इलाके में किराए के मकान लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

हाल ही में एक खबर भलस्वा डेयरी इलाके से सामने आयी है जहां शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बतायाज आ रहा है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी द्वारा युवती से रोहिणी स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। लेकिन बाद में सामना आया कि युवक के शादीशुदा होने का खुलासा होने पर पीड़िता से झगड़ा कर आरोपी सीधा वहां से फरार हो गया। ऐसे में अब पीड़िता की ही शिकायत पर पुलिस द्वारा येर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

बता दें कि 18 साल की पीड़िता भलस्वा डेयरी इलाके में ही अपनी सहेली के घर में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह एक साल से उसका इलाके में रहने वाले अजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में पिछले साल जून महीने में अजय द्वारा उसे अपने घर बुलाया और उसके परिवार के सभी सदस्य कहीं गए थे। वही आरोप है कि अजय द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर उसने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद से आरोपी द्वारा उसके साथ कई बार संबंध भी बनाए है।

ऐसे में शादी का दबाव बनाने पर 18 नवंबर को आरोपी द्वारा रोहिणी स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी होने के बाद से ही दोनों भलस्वा इलाके में किराए के मकान लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता का भी ये आरोप है कि 16 दिसंबर को अजय का छोटा भाई उनके घर आया था और उसे अकेला पाकर उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही 18 दिसंबर को अजय के फोन पर एक महिला द्वारा फोन किया जहां बात करने पर महिला ने बताया कि वह अजय की पत्नी है और उसका एक पहले से बच्चा भी है।

हालाँकि, अजय के घर आने पर इस बात को लेकर उनके बीच काफी झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर अजय उसे छोड़कर चला गया। उसके बाद से उसका फोन भी अब बंद है। वह अपनी सहेली के घर आकर रहने लगी। इसके बाद 5 जनवरी को पीड़िता अपनी सहेली के साथ थाने आकर शिकायत की और पुलिस ने काउंसलर बुलाकर उसकी काउंसलिंग करवाई और फिर पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही अब पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!