नोएडा की लिफ्ट में कुत्ते को लेकर रिटायर्ड IAS और महिला के बीच हुआ विवाद, Video वायरल

यह घटना सेक्टर-108 स्थित Park Laureate Society की है और रिपोर्ट्स से सामने आया है की रिटायर्ड IAS कुत्ते को लिफ्ट में जाने से मना कर रहे थे

जैसे की आपको पता है उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में आए दिन ही कुत्तों को लेकर बड़ी-बड़ी सोसाइटी में मारपीट के विवाद सामने आते रहते हैं और इसी कड़ी में एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां कुत्ते को लेकर एक महिला और रिटायर्ड IAS के बीच ही बुरी तरह हाथापाई हो गई। इतना ही नहीं बाद में महिला का पति पूर्व IAS से मारपीट करता हुआ भी इस वीडियो में नजर आ रहा है और इस पूरी घटना का वीडियो CCTV कैमरे में पूरा कैद हो गया है।

बता दें कि यह घटना सेक्टर-108 स्थित Park Laureate Society की है और रिपोर्ट्स से सामने आया है की रिटायर्ड IAS कुत्ते को लिफ्ट में जाने से मना कर रहे थे और इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी शुरू हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और भी ज्यादा बढ़ गयी। जिसके बाद महिला द्वारा रिटायर्ड IAS का मोबाइल छीन लेती है और विवाद बढ़ जाता है। साथ ही रिटायर्ड IAS महिला को फिर एक थप्पड़ जड़ देते हैं और दोनों के बीच कुछ देर तक हाथापाई होती है और थोड़ी देर बाद ही महिला का भी पति लिफ्ट में आकर रिटायर्ड IAS के साथ मारपीट करने लगता है।

हालाँकि, ये सब मारपीट की सूचना मिलने के बाद कोतवाली सेक्टर-39 थाने की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ ही सोसाइटी में लगे CCTV फुटेज को चेक किया। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच अब लिखित समझौता हो गया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!