डॉक्टर का दोस्त ही निकला बेटी का कातिल! चुन्नी से घोंटा गला और लूटे 7.50 लाख
जब शिल्पी इसका विरोध करने लगी तो प्रदीप द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी और प्रदीप घर में रखी नकदी और जूलरी को लेकर तुरंत भाग गया

एक खबर ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा के सरस्वती एनक्लेव कॉलोनी से सामने आई है जहां मंगलवार को डॉक्टर की बेटी शिल्पा की गला दबाकर हत्या कर दी गयी और अपराधी उनके दोस्त और पड़ोसी प्रदीप विश्वास द्वारा की गयी थी। सारा मामला पैसों के लालच में चला है जहां प्रदीप लूट के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन बेटी के विरोध करने पर उसने चुन्नी से उसका बुरी तरह गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या की वारदात का 12 घंटे में ही पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया गया था और साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसको लूट के 7.5 लाख रुपये और जूलरी बरामद की गयी है। साथ ही बुधवार सुबह रकम बरामद कर वापस आते समय ही प्रदीप द्वारा पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास भी किया था लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह उसी समय घायल हो गया।
रिपोर्ट्स के चलते मेरठ निवासी प्रदीप विश्वास एक पेंटर है और वो फिलहाल नोएडा के गेझा गांव में अपने परिवार रके साथ रहता है। साथ ही प्राथमिक जांच में ये भी सामने आया कि मंगलवार सुबह 10:30 बजे डॉ. सुदर्शन बैरागी की पत्नी सुजाता, प्रदीप को गेझा गांव की मोबाइल दुकान पर मिली थीं और बातचीत में ही उसे पता चला कि घर पर डॉक्टर की बेटी अकेली है।
जिसके बाद वह बाइक से सीधे डॉक्टर के घर पहुंचा और उसने घर का दरवाजा खुलवाया और डॉक्टर की बेटी शिल्पी से जाकर पानी मांगा और आरोपी द्वारा शिल्पी से घर में रखे पैसों के बारे में पूछा तो उसने जानकारी देने से सीधा इंकार कर दिया। जिसके बाद वह खुद ही घर में पैसे ढूंढ़ने लगा।
ऐसे में जब शिल्पी इसका विरोध करने लगी तो प्रदीप द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी और उसके बाद प्रदीप घर में रखी नकदी और जूलरी को लेकर तुरंत भाग गया और पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए प्रदीप के घर से चावल के डिब्बे में छुपा कर रखे साढ़े सात लाख रुपये और साथ ही सोने-चांदी की जूलरी भी बरामद कर ली है।
अंकल मुझे छोड़ दो कहते हुए चीखती रही थी शिल्पी
हालाँकि, प्रदीप दवाई ने जब शिल्पी से पानी मांगने के बहाने पहले उसे घर में पूरी तरीके से बंद करने का प्रयास किया और ऐसे में शिल्पी को जब कुछ गड़बड़ी का शक होता गया तो उसने मम्मी-पापा को फोन करने की सीधा धमकी दी और इस पर प्रदीप भड़क गया और चुन्नी से शिल्पी का गला पूरी तरह कस दिया और इस दौरान शिल्पी चिल्लाती रही, और अंकल छोड़ दो दम घुट रहा है बोल कर अपनी जान कि भीख मांग रही थी लेकिन उसने नहीं छोरा।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










