दिल्ली के पीतमपुरा इलाके मे घरेलु सहायकों ने की 50 लाख की चोरी

चांदनी चौंक के रहने वाले और ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल के घर से तीन घरेलू नौकरों ने 50 लाख रुपये की नकदी और आभूषण से भरे पोर्टेबल लॉकर को लूटने की साजिश रची।

चांदनी चौंक के रहने वाले और ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल के घर से तीन घरेलू नौकरों ने 50 लाख रुपये की नकदी और आभूषण से भरे पोर्टेबल लॉकर को लूटने की साजिश रची।

North West Delhi के पीतमपुरा में एक जौहरी के घर में घरेलू नौकर के रूप में काम करने वाले दो लोगों ने उनकी पत्नी की आंखों पर मिर्च पाउडर फेंका, उसे बाथरूम में बंद कर दिया और मंगलवार शाम को ₹50 लाख से अधिक की नकदी और आभूषण की चोरी अंजाम दिया ।

पुलिस ने बताया कि करीब 10 मिनट बाद प्रमिला ने किसी तरह खुद को बाथरूम से बाहर निकला। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर, उसने पाया कि अपराधी कमरे में रखे पोर्टेबल लॉकर को साथ लेकर भाग गए और तुरंत अलार्म बजाया।

टीमों ने संदिग्धों के सेलफोन के कॉल रिकॉर्ड की जाँच लगाई और पाया कि उन्होंने आखिरी बार सुनील को फोन किया था, जो उसी पड़ोस में का करता था। सुनील पकड़ा गया और उसने लूट में अपने गुनाह को कबूल कर लिया। घटना के 6 घंटे के अंदर ही सबको गिरफ्तार किया गया। और उनके पास से चोरी की गई नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार लोगों की पहचान अमन कुमार रॉय, संजीव कुमार राम, राम पुकार यादव और सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि ये सभी बिहार के मूल निवासी हैं। जिन्होंने जल्द पैसा कमाने के लालच में लूट मचाई ।
Aadhya technology

ये भी पढ़े: Delhi Crime News: बीजेपी नेता की नजफगढ़ में गोली मारकर की गई हत्या

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!