
राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बता दें कि दिल्ली में बीते दो दिनों में डबल मर्डर केस ने सबको परेशान कर दिया है। दिल्ली में जहा संगम विहार में एक युवक को चाकू गोदकर मार डाला। वही दूसरी तरफ खजूरी खास में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।
पहला मामला संगम विहार का है। जहा एक 26 वर्षीय युवक को कुछ बंदमाशो ने घेर लिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए दौड़ने लगा। लेकिन बदमाशों ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर उसको चाकू से मार डाला। युवक चीखता रहा लेकिन अपराधियों ने उसकी एक ना सुनी। युवक की पहचान 26 वर्षीय संगम के रूप में हुई है।
बता दें कि दूसरी घटना दिल्ली के खजूरी खास की है। पुलिस के अनुसार उन्हें सुचना मिली कि गली नं. 21, बी-ब्लॉक श्री राम कॉलोनी में एक युवक घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा कि वहां एक लड़के के सीने में गोली लगी हुई थी। मृतक की पहचान 19 वर्षीय सोहेल के रूप में हुई है। वह कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था।
यह भी पढ़े: दिल्ली के मुंडका इलाके में लेंटर गिरने से मजदूर की मौत