
राजधानी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी।
आपको बता दें कि वारदात रविवार सुबह लगभग 7 बजकर 30 मिनट के आसपास की है, हालांकि दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी करीब 8 बजे के आसपास मिली।
खबर के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजे बाबा हरिदास नगर थाने में एक शख्स ने फोन कर बताया कि उसने गोली मारकर अपनी पत्नी और सास का क़त्ल कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 8 राउंड गोली चलाई थी।
जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें वहां खून से लथपथ 2 महिलाओं का शव मिला। मृतक महिलाओं की पहचान निधि और विरो के रूप में हुई है।
इसी के साथ आरोपी शख्स ने पुलिस को बताया कि उसने खुद ही पूरी वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने ऐसा करने की वजह रोज़-रोज़ के लड़ाई-झगड़े को बताया है।
बहरहाल, आरोपी व्यक्ति की पहचान महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
ये भी पढ़े: Delhi News: कोयले की आपूर्ति ना होने से हो सकता है ब्लैकआउट का खतरा