दिल्ली के अशोक विहार में डबल मर्डर से सनसनी

दिल्ली के अशोक विहार में एक सनसनीख़ेज़ वारदात का मामला सामने आया है। जहां कारोबारी और उसके ड्राइवर के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। एक का शव फॉर्च्यूनर कार में मिला, तो दूसरे मृतक का शव फ्लैट से मिला है। इस वारदात को कल रात अंजाम दिया गया। पुलिस को देर रात इस वारदात की जानकारी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने दो को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया, और फिर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

इंडस्ट्रियल एरिया में सुरेंद्र की, तिमारपुर में दोस्त की मिली डेड बॉडी 

अशोक विहार के वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फ्लैट में कारोबारी सुरेंद्र गुप्ता की बॉडी मिली है। जबकि उनके दोस्त अमित गोयल की बॉडी फॉर्च्यूनर कार में तिमारपुर इलाके में मिली है। जिसकी हत्या तेज़दार हथियार से की गई है। कार अशोक विहार से काफी दूर नॉर्थ दिल्ली के इलाके में मिली। डबल मर्डर की यह वारदात पैसे के लेनदेन और आपसी रंजिश को लेकर की गई है। 

दोनो की डेड बॉडी बोरी के अंदर मिली 

मृतक सुरेंद्र गुप्ता के भाई ने बताया कि जब रात 12:00 बजे से उनके भाई के बारे में पता नहीं चला, तो उनकी भाभी ने फोन करके जानकारी दी। उसके बाद उसे ढूंढा गया लेकिन वह कही नहीं मिला। फिर देर रात तिमारपुर थाना से एक सब इंस्पेक्टर का फोन आया कि उनके भाई की गाड़ी यहां पर मिली है। उसमें एक बोरी पड़ी हुई है, हो सकता है उसमें बॉडी हो। बाद में पता चला कि उस बोरी में उनके भाई सुरेंद्र गुप्ता के दोस्त अमित गोयल की बॉडी थी। उसके बाद फिर वहां से छानबीन करते हुए फिर वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फ्लैट के लिफ्ट के पास बोरे में इनके भाई सुरेंद्र गुप्ता की बॉडी भी मिली।

Aadhya technology

दोनो थे हट्टे-कट्टे, नही आ सकते 2-3 के काबू

मृतक के परिवार का आरोप है, कि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले सुरेंद्र गुप्ता के एक नज़दीकी हैं। उन्होंने कई लोगों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की है। क्योंकि सुरेंद्र और अमित शरीर से हट्टे-कट्टे थे और दो तीन लोगों के काबू में नहीं आ सकते थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सिर्फ 15-20 लाख के लिए हत्या नहीं की गई होगी। इसलिए हत्या की वजह कोई और भी हो सकती है, जिसका पता पुलिस को लगाना है।

पुलिस ने लिया 2 को हिरासत में, पूछताछ जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है, कि एक बिज़नेसमेन ने लाखों रुपए का सामान सुरेंद्र गुप्ता से लिया था। लेकिन वह रुपए लौटा ही नहीं रहा था। कल सुरेंद्र गुप्ता को रुपए लेने के लिए बुलाया गया था। फिर बाद में उनकी हत्या कर दी गई। साथ ही उनके ड्राइवर की भी जान ले ली। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में जिन दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, वह दो लेबर बताए जा रहे हैं ।

ये भी पढ़े:- दिल्ली मे उधार के पैसे ना चुकाने पर शख्स के किए दो टुकड़े

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!