Dowry Case: मुस्तफाबाद में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

दहेज उत्पीड़न को लेकर देशभर में लगातार सवाल उठ रहे हैं। ट्विशा शर्मा केस अभी सुर्खियों में ही था कि अब राजधानी दिल्ली से एक और shocking

मुस्तफाबाद।

दहेज उत्पीड़न को लेकर देशभर में लगातार सवाल उठ रहे हैं। ट्विशा शर्मा केस अभी सुर्खियों में ही था कि अब राजधानी दिल्ली से एक और shocking मामला सामने आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 25 वर्षीय नवविवाहित महिला ने कथित तौर पर इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार की है। महिला को गंभीर हालत में तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने करीब तीन महीने पहले अपनी पसंद से शादी की थी। लेकिन परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही हफ्तों बाद ससुराल वालों का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। परिजनों का दावा है कि पति और उसके रिश्तेदार लगातार cash और gold की demand कर रहे थे। आरोप है कि महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह लंबे समय से तनाव में थी।

Family members के मुताबिक लगातार harassment की वजह से महिला मानसिक रूप से टूट चुकी थी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। हाल के दिनों में दहेज उत्पीड़न से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। 21 मई को भी 24 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पीड़िता की मौत ससुराल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद हुई थी। परिवार ने आरोप लगाया था कि उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

इसी बीच दिल्ली की एक अदालत ने 2015 के एक दहेज हत्या मामले में आरोपी पति को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि prosecution के पास पर्याप्त और विश्वसनीय सबूत नहीं थे, जबकि गवाहों की गवाही भी आपस में विरोधाभासी थी। चंडीगढ़ की रहने वाली अमनदीप कौर की शादी दिसंबर 2018 में गगनदीप सिंह विर्क से हुई थी। FIR के मुताबिक शादी के तुरंत बाद पैसों की मांग और harassment शुरू हो गया। आरोप है कि पति कनाडा से अमेरिका जाने के लिए पत्नी और उसके परिवार पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और इस मामले की जांच जारी हैं।

यह भी पढ़े : Delhi Crime: मामूली विवाद बना खूनी वारदात, किशोर की गोली मारकर हत्या

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!