30 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड खूंखार गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार, विकास को दुबई से डिपोर्ट कराया गया है और विकास के खिलाफ हरियाणा सहित दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।

खूंखार गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर विकास लगरपुरिया उत्तर भारत का काफी बड़ा गैंगस्टर है और उसे दुबई से डिपोर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, खूंखार जाने माने गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की हरियाणा पुलिस ने दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट से औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी दिखाई है।

सूत्रों के अनुसार आपको बता दे की गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से डिपोर्ट कराया गया है। गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के खिलाफ हरियाणा सहित राजधानी दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गैंगस्टर विकास को गिरफ्तार किया है। अब गैंगस्टर विकास से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसारआपको बता दें कि छह मई को गैंगस्टर विकास लगरपुरिया फर्जी पासपोर्ट के साथ दुबई में पकड़ा गया था। आरोपी ने हरियाणा से फर्जी पासपोर्ट बनवा रखा था।

गैंगस्टर ने इस फर्जी पासपोर्ट से कई देशों की यात्रा की है। आरोपी विकास मूल रूप से हरयाणा के झज्जर के लगरपुर गांव का रहने वाला है। सोनीपत रोहतक में आरोपी की गैंग द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। हरयाणा के गुरुग्राम में कुल 30 करोड़ रुपये की चोरी का मास्टरमाइंड होने की वजह से पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई थी।

पैरोल जंप करने के बाद सात साल से विकास फरार चल रहा था। विकास के खिलाफ मकोका सहित कई केस दर्ज हैं। अदालत ने कई केसों में उसे भगोड़ा भी घोषित कर रखा है। हरयाणा के गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना इलाके में 5 अगस्त, वर्ष 2021 को 30 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी की वारदात हुई थी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: Delhi: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!