नशे में धुत पिता ने अपने 3 महीने के बेटे को दीवार पर पटक-पटक कर मार डाला

दिल्ली के भलस्वा इलाके में बेरहम पिता ने अपने 3 माह के बच्चे को नशे में दीवार पर दे मारा, जिससे मासूम की मौत हो गई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भलस्वा इलाके से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक बेरहम पिता ने अपने 3 माह के बच्चे को नशे में दीवार पर दे मारा, जिससे मासूम की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 03 दिसंबर की है। 3 दिसंबर की रात को पुलिस को पीसीआर कॉल के ज़रिए सूचना मिली थी कि मंगल बाज़ार रोड पर समता विहार में एक शख्स ने अपने मासूम बच्चे को मार दिया।

वहीँ जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो 26 वर्षीय रवि राय नशे में धुत था। हालांकि पुलिस फ़ौरन बच्चे को हॉस्पिटल ले गई। जिसके बाद हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

इसी के साथ जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि पति-पत्नी पिछले एक महीने से इलाके में किराए पर रह रहे थे। दोनों में काफी लड़ाई हुआ करती थी। इतना ही नहीं बल्कि पड़ोसियों से यह भी पता चला कि पति अक्सर शराब के नशे में घर आया करता था।

ग़ौरतलब है कि पति-पत्नी में बच्चे को संभालने को लेकर ज़्यादातर झगड़ा हुआ करता था। वारदात वाले दिन इसी झगड़े के दौरान घर से पत्नी बौखलाती हुई बाहर आई और उसने कहा कि मेरे बच्चे को मार दिया, मेरे बेटे को मार दिया।

बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति (रवि राय) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Water Supply Shortage: दिल्ली के इन इलाको में आज और कल नहीं आएगा पानी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!